चरखारी/श्रीनगर। एसओजी व कोतवाली चरखारी पुलिस ने गुढ़ा नहर के पास से एक कार से 50 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा भागने में सफल रहा। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने शक होने पर गुढ़ा नहर के पास एक कार रोकी। इस दौरान कार सवार एक युवक उतरकर भाग निकला। बाद में जांच करने पर कार से 50 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने समदनगर निवासी जगदीश प्रसाद सेन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जगदीश व मौके से फरार हुए राजेंद्र शिवहरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, श्रीनगर संवाद के अनुसार पुलिस ने सूरा चौकी के पास से सर्वेंद्र कुुमार राजपूत को गिरफ्तार किया। उसके पास से छह किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।