फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में चौकी प्रभारी व तीन सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भ्रष्टाचार के आरोप में एसपी ने चौकी प्रभारी और तीन सिपाही निलंबित कर दिए हैं। चौकी में तैनात अन्य सात सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। इन सभी पर भारी मात्रा में गांजा पकड़ने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना न देने और लेनदेन कर आरोपियों को छोड़ने के आरोप हैं।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बेलाताल सुनील मिश्रा ने टीम के साथ कुछ दिन पहले गांजा पकड़ा था। अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। लेनदेन कर आरोपियों को छोड़ दिया गया। इसकी शिकायत एसपी सुधा सिंह को मिली तो उन्होंने जांच कराई। प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा, सिपाही उमाशंकर यादव, कर्मवीर सिंह व प्रताप विक्रम सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।
चौकी में तैनात सिपाही रविंद्र यादव, शैलेंद्र त्रिपाठी, नौशाद, उमाशंकर पटेल, विकास सरोज, विनोद कुमार गौतम व बृजेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि गांजा पकड़ने के बाद आरोपियों को छोड़े जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें