फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिजार्पुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूपा क्रॉसिंग के पास कार और जेसीबी की भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

एससीएसटी वेलफेयर संघ शाखा कानपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार (50), उपाध्यक्ष राजेश कुमार (57), क्षेत्रीय महासचिव शैलेंद्र कुमार (52) व सचिव मदनलाल (55) बुधवार को कार से भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों से मुलाकात कर राठ जा रहे थे। तभी दोपहर के समय डेढ़ बजे हाईवे में सूपा रेलवे क्रॉसिंग के पास कार की जेसीबी से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के समय कार के एयरबैग्स खुलने से अध्यक्ष व एक अन्य साथी के सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। राजेश कुमार के पैर में फ्रैक्चर होने पर मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य साथियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें