महोबा। भगवान परशुराम जयंती पर सहायक सूचना अधिकारी सतीश कुमार यादव ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट अपलोड की। इसमें भगवान परशुराम पर अभद्र टिप्पणी से हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। उन्होंने मामले की सूचना जिला प्रशासन व पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कुछ लोगों ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी। यह सहायक सूचना अधिकारी की थी। पोस्ट में परशुराम पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पोस्ट के बाद ब्राह्मण एकता परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता गुस्सा गए। विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सहायक सूचना अधिकारी सतीश कुमार यादव का कहना है कि फेसबुक पर एक पोस्ट चल रही थी। उन्होंने उसे शेयर कर दिया था। कुछ लोगों के फोन आने पर उन्होंने तत्काल पोस्ट डिलीट कर दी थी। उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी।