फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन-चैन और तरक्की के लिए उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
कस्बा कुलपहाड में ईद की नमाज अदा करते लोग। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। ईद-उल-फितर का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमाज अदा कर अमन-चैन और तरक्की की दुआ की गई। एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जगह-जगह शर्बत वितरण किया गया।
विज्ञापन

काजी-ए-शहर सैय्यद आफाक हुसैन ने ईदगाह में सुबह 7.30 बजे नमाज अदा कराई। शहर की जामा मस्जिद में 7.45 बजे हाफिज खालिक साहब ने, सुभाष पुलिस चौकी स्थित नूरानी मस्जिद में आठ बजे कारी सलीम रजा ने, समदनगर स्थित दादा मियां मस्जिद में 8.10 बजे मौलाना जमालउद्दीन साहब ने, मकानियांपुरा की मस्जिद में 8.15 बजे हाफिज हसन रजा ने, चौसियापुरा की मस्जिद में 8.15 बजे हाफिज शमीम साहब के अलावा अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कराई। काजी-ए-शहर ने डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह, एसडीएम जितेंद्र सिंह से मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी।
श्रीनगर संवाद के अनुसार भैरोगंज स्थित ईदगाह में छतरपुर से आए हाफिज सोलहीन राजा ने नमाज अदा कराई। बेलाताल संवाद के अनुसार कस्बे की ईदगाह में हाफिज असगर अली, जामा मस्जिद में शेख रहमत ने नमाज अदा कराई। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह में हाफिज हसन, जामा मस्जिद में हाफिज नाजिम व सुगिरा में हाफिज शाहिद चिस्ती साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। चरखारी संवाद के अनुसार ईदगाह में हाफिज सरफुद्दीन, भाभाजू की मस्जिद में मौलाना दानिश रजा ने नमाज पढ़ाई। वहीं शिया समुदाय ने कर्बला स्थित मस्जिद में लखनऊ से आए मौलाना सादिक मारूफी ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी व आसपास के गांवों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा कराई गई। पनवाड़ी कस्बे में नमाज के दौरान सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। बाद में सांप को किसी तरह नमाज स्थल से भगाया। इस दौरान पनवाड़ी कोतवाल शिवआसरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय विक्रम सिंह ने ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें