फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से डेढ़ लाख की संपत्ति राख

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भटीपुरा में कूड़े के ढेर में जल रही आग की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख मोहल्लेवासी एकजुट हो गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से मकान में रखी 10 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

रामबहादुर श्रीवास परिवार सहित मकान में ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। शुक्रवार की रात किसी ने मकान के समीप लगे कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इससे निकली चिंगारी ने कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और सबमर्सिबल पंप लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। पीड़ित ने बताया कि आग से बक्से में रखी दस हजार की नकदी, गृहस्थी, खाद्यान्न जल गया। डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को देते हुए क्षति का आंकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें