कुलपहाड़ (महोबा)। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में किसान की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। मृतक के चचेरे भाई ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिरमौर गांव निवासी महेशचंद्र (35) मंगलवार शाम बाइक से खेत गया था। वापस लौटते समय सिरमौर तिराहे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। महेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए। वहां बुधवार को महेशचंद्र की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई चंद्रप्रकाश ने कोतवाली में बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। (संवाद)