फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्राओं से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं से शराब के नशे में शिक्षक ने अभद्रता कर दी। छात्राओं के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस बुलाकर आरोपी शिक्षक को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक जैतपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक अजनर वन रेंज के समीप किराए के मकान में रहता है। बुधवार की दोपहर शिक्षक घर के दरवाजे पर शराब के नशे में खड़ा था। तभी हाईस्कूल की छात्राएं कोचिंग पढ़कर सड़क से गुजर रहीं थीं। इस दौरान शिक्षक ने छात्राओं से अभद्रता कर दी। पुुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया।
थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि नशे में धुत शिक्षक के अभद्रता करने की सूचना मिली थी। जिसे हिरासत में लिया गया है। छात्राओं ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि वित्तीय अनियमितता के चलते शिक्षक को निलंबित कर बमनौरा विद्यालय में संबद्ध किया गया था। आज वह विद्यालय से अनुपस्थित थे। जिनका एक दिन का वेतन काटा गया है। यदि उनके रवैया में सुधार नहीं हुआ तो बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें