महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने पांच किलो अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के एसआई अनमोल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर स्टेशन मार्ग से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से पांच किलो अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अर्जुन साहू निवासी आलमपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जेल भेजा है।