फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के चौकीदार के घर से नगदी समेत तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के धरौन गांव में थाने के चौकीदार के आवास से चोरों ने नगदी समेत तीन लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धरौन गांव निवासी विशाल राना थाना कबरई का चौकीदार है। मंगलवार की रात गृहस्वामी परिवार समेत घर पर सो रहा था। तभी चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 2.10 लाख रुपये व एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे व सामान बिखरा देख होश उड़ गए। पीड़ित के पुत्र दशरथ ने तत्काल थाना पुलिस को दी। क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की घटनाएं हो रही हैं लेकिन एक भी घटना का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि थाने के चौकीदार के घर चोरी की घटना हुई है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें