फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर लगाई गोरखगिरि धाम की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गोरखगिरि धाम की परिक्रमा लगाई। गोरखेश्वर महादेव से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। गोरखगिरि धाम को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित करने पर शासन के निर्णय पर उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन

परिक्रमा समिति के प्रमुख डा. एलसी अनुरागी व बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि परिक्रमा सुबह 6 बजे शिवतांडव से प्रारंभ हुई और महावीरन, कबीर आश्रम, बजरंगबली, सकरे सन्या, काली माता, शनिदेव, खो खो माता, राधा कृष्ण, छोटी चंडिका, नाग देवता, बालाजी हनुमान व काल भैरव मंदिर होते हुए शिवतांडव पर संपन्न हुई। इस दिन महिलाएं खीर बनाकर छत पर रखती है। परिक्रमा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, दिनेश खरे, प्रवीण चौरसिया, प्रहलाद पुरवार, राम किशन सेन, ग्यासी लाल, देवकीनंदन आर्या, कल्लू सोनी, संतोष, कृष्ण कुमार साहू, शिव कुमार गोस्वामी, ओम प्रकाश शुक्ला व गौरीशंकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें