फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का मंगलसूत्र छीना, भाई ने आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रक्षाबंधन पर्व पर भाई के साथ बाइक से घर आ रही बहन के गले से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। एक आरोपी मौके से भाग निकला जबकि दूसरे को पीछाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी कल्लू अपनी बहन हीरा को ससुराल चितहरी से लेकर घर लौट रहा था। तभी महोबा-खजुराहो मार्ग पर शाह पहाड़ी के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक को कई बार ओवरटेक किया और सूनसान स्थान पर चलती बाइक में बहन के गले से मंगलसूत्र छीन लिया।
जिससे महिला सड़क पर गिर गई। भाई ने चार किमी दूर तक पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। राहगीरों ने आरोपी की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित भाई-बहन ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी और मंगलसूत्र दिलाए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें