फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ड्यूटी के दौरान युवक से मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सिपाही के खिलाफ शहर कोतवाली में एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पुलिसकर्मी वर्तमान में जनपद हमीरपुर में तैनात है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के मवई गांव निवासी जगदीश वर्मा दस अगस्त को महोबा में उज्ज्वला योजना-2 के शुभारंभ मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था। पठा तिराहे के समीप ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी विनोद कुमार ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि मारपीट करने वाला सिपाही पूर्व में चित्रकूट जिले में तैनात रहा है। वहीं तैनाती के दौरान हुए विवाद से खुन्नस रखता है। कोतवाली व पुलिस उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सिपाही विनोद कुमार के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी रामप्रवेश राय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें