फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह से 12 लाख की नगदी व जेवरात से भरा बैग हुआ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक होटल में चल रहे तिलक समारोह व गोदभराई रस्म के दौरान एक युवक 12 लाख की नगदी व जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना से वर व वधू पक्ष के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सीओ सिटी व कोतवाली प्रभारी ने जांच कर होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें एक युवक नगदी व जेवरात से भरा बैग ले जाते नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शहर के आलमपुरा निवासी शिवराम सेन सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी पुत्री आकांक्षा की शादी तय कर दी है। मंगलवार की दोपहर शहर के होटल आरआरसी में गोदभराई व तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। तभी शिवराम 12 लाख रुपये, अंगूठी व सोने की जंजीर से भरा बैग कार्यक्रम स्थल पर रखकर पुजारी से पूजा प्रारंभ करने की बात करने लगे। तभी पीछे से आए एक युवक ने बैग पार कर दिया। थोड़ी देर बाद शिवराम ने देखा तो बैग अपने स्थान पर नहीं मिला।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामप्रवेश राय व कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जांच कर होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए। एक युवक बैग लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरता दिख रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें