फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ऑटो की भिड़ंत में दंपती समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। चरखारी-महोबा मार्ग में कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

चरखारी-महोबा मार्ग में लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के समीप कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार कपिल कुमार (21), उसकी पत्नी मनीषा (20), भाई प्रवीण (17) व देवकरन (36) और ऑटो सवार वहीद (42) व रूपनगर निवासी रन्नी (45) घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
श्रीनगर संवाद के अनुसार कानपुर-सागर हाईवे में बड़ा नाला के समीप छतरपुर से लौट रही कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। जिससे कार सवार बंधान वार्ड निवासी अरबाज खान (22) व गांधीनगर निवासी अभय (20) घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह गांधीनगर निवासी देवेंद्र (18), नेकपुरा निवासी अनिल (22), मिरतला निवासी गेंदारानी (40), बिहूनी निवासी दिनेश (24), मुढ़ारी निवासी किरन (14) व पहपहरा निवासी जगदीश (20) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें