फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूर्ण करें: कमिश्नर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते कमिश्नर - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मंडलायुक्त ने 50 लाख से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा की। अधूरी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में पाया कि 13 सड़कें निर्माणाधीन हैं, जिसमें चार सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग को सभी अधूरे कार्य दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
अर्जुन सहायक परियोजना एवं रतौली बांध परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और दिसंबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर नामित अधिकारी अपनी-अपनी न्याय पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा ग्राम की साफ-सफाई, फॉगिंग, लार्वा स्प्रे आदि व्यवस्थाएं दुरस्त कराएं और ग्रामवासियों को समझाएं कि वह शुद्ध पेयजल ही पिएं, जिससे वह संचारी रोगों से बच सकें।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.. एमके सिन्हा, एक्सईएन आरईडी मो. रिजवान, डीएसटीओ अशोक कुमार सहित सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
चित्रकूट मंडल बांदा के मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा पर्याप्त धन आ रहा है ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिवालय व सामुदायिक शौचालय का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराएं। गांव को शहर बनाने की सोचो गांव के विकास से ही शहर बनता है। इस समय संक्रमण बीमारी फैल रही है गांव में बीमारी से परेशान ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उनका उपचार कराएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला श्रम अधिकारी महेंद्र सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहम्मद सलीम समेत ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें