फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की मांग को लेकर अनशन पर बैठा सभासद

विज्ञापन
अनशन पर बैठा सभासद अशोक वर्मा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई नगर पंचायत के विशाल नगर वार्ड के सभासद अशोक वर्मा ने अपने वार्ड की समस्या को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सभासद ने 50 खंभों में विद्युत तार न खिंचे होने, चंद्रावल रोड के बेहद खराब होने, मुहल्ले में स्थित काशी तालाब के सुंदरीकरण कराए जाने, पूरे वार्ड में नियमित सफाई कराए जाने, विशाल नगर में बस्ती से सटे गहरे पहाड़ों में तार बॉडी लगवाए जाने सहित 16 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को सौंप कर 10 दिन में मांग पूरी कराए जाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

दस दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर सोमवार से सभासद ने नगर पंचायत कार्यालय में ही अनशन शुरू कर दिया। वहीं अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि विशाल नगर वार्ड में नालो की सफाई व नियमित साफ सफाई की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें