पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौनिया की पूर्व प्रधान फूलारानी ने छतेसर में सीसी रोड निर्माण के मजदूरों का भुगतान, हैंडपंप मिस्त्रियों का 15 हजार व चरवाहा का भुगतान नही होने का आरोप लगाया है। साथ एक वर्ष का मानदेय अब तक नहीं मिला।
जिसको लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव राहुल पाठक से कई बार कहने के बावजूद मजदूरों का भुगतान नही किया जा रहा। जिससे मजदूर झगड़ते हैं। पति जागेश्वर अहिरवार जो कि बीमार रहते है। अगर कुछ मेरे पति को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार सचिव राहुल पाठक होंगे । (संवाद)