महोबा। अब प्रत्येक रविवार को ग्राम पंचायत में श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर डीपीआरओ ने जिले के सभी 273 ग्राम प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसकी शुरुआत आज से की जाएगी।
मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा दिनेश कुमार के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में श्रमदान कर साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि इसको सभी ग्राम प्रधानों को झाड़ू फावड़ा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान श्रमदान के लिए जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर अपने परिवार के साथ वार्ड मेंबर, बीडीसी के साथ श्रमदान कर गांव में व्यापक सफाई अभियान चलाएंगे।