महोबा। अलग-अलग स्थानों में युवक समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिले की सीमा से सटे जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी गीता (20) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
इसी तरह पठा निवासी रंजीत (25), ढिकवाहा निवासी हरकुंवर (40) व छिकहरा निवासी रामश्री (26) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। (संवाद)