फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव आज, राशन के बैग के साथ घर-घर पहुंचेगें मोदी-योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के राशन उपभोक्ताओं को अब मुफ्त राशन के साथ बैग (थैला) भी मिलेगा। इसकी 10 हजार बैग की पहली खेप जिले में पहुंच चुकी है। उपभोक्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र वाले थैला में 20 किलोग्राम तक राशन ले जा सकेंगे। जिसको लेकर कोटेदारों को पूर्ति निरीक्षक आलोक पटेरिया ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में गुरुवार से अन्न महोत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि जिले में पहली खेप में 10 हजार थैले प्राप्त हो गए हैं। प्रत्येक कोटेदार अभी 25 बैग दिए गए हैं। जिले के 1,84,988 उपभोक्ताओं को थैले का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सभी कोटे की दुकान पर नोडल अधिकारी की देखरेख में वितरण कराया जाएगा। इस दौरान अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत पीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें