फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: रिटायर्ड वनकर्मी के घर चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने की फायरिंग, दो घायल

Wed, 04 Aug 2021 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उाजला, महोबा

सार

घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बदमाश के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
रिटायर्ड वनकर्मी रघुवीर व्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के कस्बा पनवाड़ी में रिटायर्ड वनकर्मी रघुवीर व्यास के घर में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने परिजनों के जागने पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से रिटायर्ड वनकर्मी की पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए भाग रहे एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। रिटायर्ड वनकर्मी रघुवीर व्यास मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपनी पत्नी चंदा, नाती सोम व अन्य परिजनों के साथ सो गए। रात करीब ढाई बजे रघुवीर व्यास की नींद खुली और वह बाथरूम गए तो एक युवक खड़ा दिखाई दिया।

शोर मचाते हुए उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी धक्का मारते हुए भाग निकला। इसी दौरान परिजनों व पड़ोसियों ने घर की तलासी ली तो कमरे में छिपे दूसरे आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से रिटायर्ड वनकर्मी की पत्नी व पड़ोसी गौतम सेन घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम विपिन राजपूत निवासी ओडेरा कोतवाली राठ जिला हमीरपुर बताया। बदमाश के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया गया। थाना प्रभारी पनवाड़ी दीपक पांडे का कहना है कि दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें