फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा पेयजल योजना जल्द पूरी करेंः डीएम

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम मनोज कुमार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में 50 लाख से अधिक के निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति बरखेड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत किए गए काम पूरे गिए जाएं। कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण ट्रेनिंग का मॉडल विकसित किया जाए। डीएम ने पांच लाख से ऊपर की औद्योगिक इकाईयों को स्थापित कराने के लिए जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक को निर्देशित किया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत कराएं। दुर्घटना वाले स्थानों पर संकेतक शीघ्र लगवाएं। उन्होंने अधिकारियों से 100 दिनों की कार्ययोजना की जानकारी ली। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, पीडी चित्रसेन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें