फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध पर गृहकर बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। नगर पालिका परिषद चरखारी बोर्ड की बैठक में गुरुवार को सभासदों ने गृहकर बढ़ोत्तरी पर विरोध जताया। इसके बाद जीआईएस सर्वे में दस से बीस गुना हुई बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी की अध्यक्षता में हुई। लेखाकार अय्यूब खां ने आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया। सभासदों ने स्वीकृति प्रदान की। सभासदों के हंगामे के बाद बोर्ड की बैठक में नए गृहकर निर्धारण का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। बैठक में ईओ केके सोनकर, लिपिक संजीव कुमार, सभासद मनोज पाठक, तबस्सुम, हरीसिंह, मनोज कुमार, बसंत राजपूत, अमित पटैरिया, मोतीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें