फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पवृक्ष और तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
कल्पवृक्ष का जायजा लेते डीएम मनोज कुमार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम मनोज कुमार ने कबरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सिचौरा में जुड़वां प्राचीन कल्प वृक्ष की पूजा-अर्चना की और पास के तालाब का निरीक्षण किया। डीएम ने एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग को निर्देश दिए कि 10 लाख तक का प्रस्ताव तैयार कराएं ताकि कल्प वृक्ष और तालाब का सुंदरीकरण कराया जा सके।
विज्ञापन

सिचौरा गांव में 1500 साल पुराना कल्पवृक्ष का जुड़वां वृक्ष आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह दुलर्भ वृक्ष विशेष फलदायक माना जाता है। लंबे समय से इस धरोहर को बचाने की मांग की जा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार गांव पहुंचे और कल्पवृक्ष के पास स्थित तालाब का निरीक्षण करते हुए तालाब की गहराई बढ़ाने के लिए खुदाई करने और बोर से पानी भरने के निर्देश दिए। कहा कि परिक्रमा मार्ग में लाइट लगवाने की व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही दुलर्भ वृक्ष को संरक्षित करने की दिशा में काम किए जाएंगे, ताकि इस धरोहर को बचाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत महोत्सव में इस प्राचीन धरोहर को बचाने की मुहिम शुरू हो जाएगी। वीरांगना या महापुरुष के नाम से ट्रस्ट का गठन किया जाए, जिसमें बुद्धिजीवियों को शामिल किया जाए। यह ट्रस्ट प्राचीन धरोहर को बचाने की दिशा में लगातार काम करेगी। कहा कि संपर्क मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा जिससे यहां भक्तों की संख्या में इजाफा हो सके और दूर दराज से आने वाले लोगों को इस धरोहर के बारे में जानकारी हासिल हो सके। ग्राम प्रधान के पति विजय सिंह, लेखपाल, प्रेमनारायण, समाजसेवी जगभान सिंह सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने सिचौरा ग्राम प्रधान विजय कुमार से कहा कि गर्मी का मौसम चल रहा है। तालाब की खुदाई कराई जाए ताकि वर्षा के दौरान तालाब में जल संग्रहित हो सके। उन्होंने लेखपाल प्रेम नारायण को निर्देश दिए कि तालाब की पैमाइश कराई जाए। अतिक्रमण हटाया जाए। एडीएम नमामि गंगे से कहा कि घाटों की मरम्मत तथा तालाब को भरवाने का कार्य किया जाए ताकि इस प्राचीन जगह को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सके।
डीएम ने ग्राम प्रधान से कहा कि ग्राम पंचायत लेवल पर 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया जाए जो कल्प वृक्ष और तालाब के सौंदर्यीकरण आदि का रखरखाव करेगी। साथ ही चंदा आदि का हिसाब रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें