फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में पहुंचाएं गोवंश : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए। 30 जुलाई तक गोवशों को गोशाला में पहुंचाने और भूसा चाला का प्रबंध कराने के निर्देश बीडीओ को दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम ने कहा कि सभी बीडीओ सामुदायिक शौचालयों को भी संचालित कराएं। बिजली विभाग को बकाया की वसूली करने तथा कृषि विभाग को किसान सम्मान निधि योजना का पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। बीएसए को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में पानी, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाएं। डीएफओ को निर्देश दिए कि जुलाई माह के अंदर ही पौधरोपण अभियान के अंतर्गत दिए गए लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाए।
मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी तालाबों की जिओ टैगिंग कराई जाए। डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के अंतर्गत कार्यरत समस्त श्रमिकों का विभाग में पंजीयन कराया जाए ताकि उन्हें विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित कराया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. एमके सिंह, एसडीएम सदर मो अवेश, डीडीओ आरएस गौतम, पीडी डीएन पांडेय, बीएसए सूर्यभान, डीपीआरओ संतोष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा, डीसी एनआरएलएम सत्यराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें