फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। क्रूजर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना राठ के कुल्हेड़ा गांव निवासी खूबचंद्र का पुत्र देवेंद्र (23) बुधवार की सुबह किसी कार्य से कस्बा चरखारी आ रहा था। तभी गुढ़ा गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रूजर ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से देवेंद्र को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जनपद हमीरपुर के गलिया निवासी देवपाल (45) अपने साथी लालदास राजपूत के साथ (55) बाइक से पनवाड़ी आया था। लौटते समय बागौल तिराहे के समीप किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें