फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रेबन व फ्रूट केक से मनेगा क्रिसमस, बाजार में उपहारों की जमकर बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कुलपहाड़ (महोबा)। प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समुदाय में उत्साह नजर आ रहा है। घर-घर क्रिसमस मनाने की तैयारियों के बीच कैरल गीत गूंज रहे हैं। घरों के साथ चर्च को भी सजाया गया है। पर्व को लेकर बाजार में उपहार खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रेबन और फ्रूट केक की लोगों ने पहले से बुकिंग की।

कुलपहाड़ के गिरजाघर में क्रिसमस मनाने की तैयारी जोरों पर हैं। जिसमें प्रभु यीशु के जन्म की झांकी, चरनी व क्रिसमस ट्री सजाया जा रहा है। घरों में केक समेत विभिन्न स्वादिष्ट पकवान बनाए जाएंगे। कुलपहाड़ मिशन कंपाउंड में अरविंद लोंगसन, अरुण लोंगसन, विजय जॉन, स्टीफन, माइकल पी लाल, एम लाल, एनके वर्धन, अमरजीत सिंह, नीतू सिंह समेत आधा सैकड़ा परिवार रहते हैं। क्रिसमस मसीही समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसकी तैयारी पिछले एक माह से लगातार चल रही हैं। क्रिसमस पर्व पर लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देंगे। सैम व ग्रेस का कहना है कि घर में रेबन केक, फ्रूट केक, चॉकलेट कॉफी, डोनट पकवान बनाए गए हैं। बच्चों को उपहार देने के लिए भी खरीदारी कर ली गई है। क्रिसमस का उद्देश्य सभी के जीवन में खुशियां लाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें