अजनर (महोबा)। थाना अजनर के नगाराडांग गांव में चोरों ने एक मकान में नकदी समेत जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय गृहस्वामी की पत्नी दूसरे कमरे में सोती रही। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगाराडांग गांव निवासी पूरनलाल कुशवाहा मंगलवार की शाम खेत की रखवाली करने गया था जबकि उसकी पत्नी राजाबाई मकान के एक कमरे में सो रही थी। रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर 16 हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। जाते समय चोर मकान के बाहर की कुंडी लगा गए। सुबह घर पहुंचे पति ने बाहर की कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया तो कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।