फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर कारोबारी की आत्महत्या मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। क्रशर कारोबारी संदीप सिंह द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ लूटपाट व आत्महत्या के लिए उकसाने करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट व लूटपाट की घटना जनपद झांसी के रानीपुर की होने के चलते पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

शहर के हमीरपुर चुंगी निवासी बृजराज सिंह के पुत्र संदीप (32) क्रशर व पेट्रोल पंप का काम देखता था। 15 अक्तूबर को संदीप अपने मित्र के साथ झांसी गया था। लौटते समय रानीपुर के समीप कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिस पर दबंगों ने संदीप की बेरहमी से मारपीट कर सोने की जंजीर लूट ली थी। शनिवार की शाम संदीप ने मारपीट से आहत होकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने में गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। घटना स्थल से पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें मृतक ने छह लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी थी।
रविवार को मृतक के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में रानीपुर झांसी निवासी मुकेश यादव, चंदू, बिरजू, शिशुपाल यादव, दीपू व अखिलेश यादव के खिलाफ मारपीट, लूटपाट व आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें