फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला 2.0: प्रधानमंत्री बोले- अब देश में कहीं भी जाने पर योजना के लिए पते के सत्यापन की जरूरत नहीं, मिलेगा लाभ

Tue, 10 Aug 2021 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

पीएम ने कहा अब देश मूल सुविधाओं की पूर्ति से बेहतर जीवन के सपने को पूरा करने की तरफ बढ़ रहा है। आने वाले 25 साल में इस सामर्थ्य को हमें कई गुना बढ़ाना है।
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों के लिए उज्ज्वला 2.0 का दूसरा चरण शुरू हो गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक करोड़ महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब देश में कहीं भी जाने पर उज्ज्वला योजना के लिए पते के सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ेगी। पीएम ने कहा अब देश मूल सुविधाओं की पूर्ति से बेहतर जीवन के सपने को पूरा करने की तरफ बढ़ रहा है। आने वाले 25 साल में इस सामर्थ्य को हमें कई गुना बढ़ाना है।

उन्होंने कहा बुंदेलखंड सहित यूपी और दूसरे राज्यों के हमारे अनेक श्रमिक साथी, काम करने के लिए गांव से शहर जाते हैं, उनके सामने एड्रेस के प्रमाण की समस्या आती है। उज्ज्वला 2.0 इसकी आवश्यकता नहीं होगी। योजना के पहले चरण में 8 करोड़ गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों की बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन


 2016 में मंगल पांडे की धरती बलिया से हुई थी शुरू 
आज मैं बुंदेलखंड की एक और महान संतान को याद कर रहा हूं। मेजर ध्यान चंद, हमारे दद्दा ध्यानचंद। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार हो गया है। इस ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने मेडल तो जीते ही साथ ही अपने उम्दा प्रदर्शन से भविष्य को सुनहरा करने का मौका दिया है।

कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए कनेक्शन दिए गए हैं। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के पहले चरण की शुरुआत से लेकर उज्ज्वला योजना 2.0 तक के सफर को एक फिल्म के जरिए दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें