फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली, फैजाबाद और जयपुर की टीमें जीतीं

Thu, 26 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी। अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए तीन मैचों में साईं हास्टल बरेली ने गंगापुर विहार को एक गोल से हराया, वहीं डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद की टीम ने यंगमैन स्टार क्लब रामपुर को 3-1 से व नार्दन रेलवे जयपुर ने फर्रुखाबाद की टीम को छह गोल से हराकर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई ।
विज्ञापन

गोवर्द्घन्नाथ मेले के मौके पर डाकबंगला मैदान में चल रहे अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच गंगापुर विहार और साईं हास्टल के बीच खेला गया। दोनों टीमें मजबूत होने के कारण काफी समय तक दोनों ही टीम की ओर से कोई भी गोल नहीं हो सका। बाद में बरेली टीम के सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने एक गोल करके टीम को जीत दिलाई। वहीं गंगापुर विहार की टीम अंतिम समय तक एक गोल के लिए जूझती रही। दूसरा मैच डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद और यंगमैन स्टार क्लब रामपुर के बीच खेला गया।
 मैच शुरू होने के कुछ समय बाद पहले हाफ में ही फैजाबाद के सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी साहिल ने एक गोल कर के  बढ़त बना ली। दूसरा गोल संदीप और तीसरा गोल लखवीर सिंह ने किया। स्टर क्लब रामपुर के खिलाड़ी प्रवीण भास्कर ने एक गोल पेनाल्टी कार्नर से किया। अंत में फैजाबाद की टीम ने 3-1 से विजई रही। तीसरा मैच नार्दन रेलवे जयपुर और स्पोटर्स क्लब फर्रुखाबाद के बीच हुआ। खेल शुरू होते ही दो मिनट के अंदर जयपुर की टीम ने पहला गोल पेनल्टी कार्नर के जरिए किया गया और दूसरा गोल दस मिनट में सेंटर फारवर्ड अंकुर ने किया।
विज्ञापन

 तीसरा गोल भी अंकुर ने किया, चौथा गोल नवीन ने, पांचवां गोल धर्मेंद्र ने किया और हाफ टाइम के बाद खेल शुरू होते ही छठवां गोल धर्मेंद्र ने करके  6-0 से जयपुर की टीम को जीत दर्ज दिलाई । फर्रुखाबाद की टीम अंत तक जूझती रही, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकी। मैच के रेफरी मोहम्मद सलीम लखनऊ और मोहम्मद जावेद झांसी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें