फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर मारने से गुस्साए घोड़े ने बालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
दीवार तोड़कर इस हैंडपंप के सबमर्सिबल पंप के पाइप में फंसा घोड़ा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में शादी समारोह में आए घोड़े पर बच्चों ने पत्थर फेंक दिए। इससे घोड़ा बिदक गया और बच्चे को रौंदते हुए हैंडपंप के पाइप में फंस गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी हाशिम की पुत्री गुलब्सा की शनिवार को शादी थी। कस्बे के सुखानंद विद्यालय में शादी की तैयारियां चल रही थीं। समारोह के लिए घोड़ा लाया गया था। मालिक ने घोड़े को विद्यालय परिसर में लगे किसी खंभे में बांध दिया। बच्चों ने खेलते समय घोड़े को पत्थर मार दिए।
इससे घोड़ा बिदक गया और पोल उखाड़कर भागने लगा। समीप में खेल रहे संतोष सेन के पुत्र धीरेंद्र उर्फ बबुआ (10) को रौंदते हुए घोड़ा निकल गया। घोड़ा बाइक क्षतिग्रस्त करने के बाद मकान की दीवार तोड़ते हुए हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल की पाइप में फंस गया।
विज्ञापन

इसके बाद घोड़े को दोबारा रस्सी से बांधा गया। उधर, गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें