फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा कर एडीजी ने परखी सुरक्षा

विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 14 परिचय-निरीक्षण में सुरक्षा व कानून व्यवस्था की जानकारी लेते एडीजी ज्योति नार
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने बुधवार को कोतवाली चरखारी क्षेत्र का भ्रमण कर मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की। इस दौरान पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भ्रमण में एडीजी ने चरखारी कोतवाली में नियुक्त महिला पुलिस अधिकारियों, विवेचकों, पुलिस कर्मियों व नागरिकों के साथ गोष्ठी की। एडीजी ने कोतवाली परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर अभिलेख देखे। साथ ही महिला पुलिस अधिकारियों से संवाद कर मिशन शक्ति फेज-6.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार, महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।
मोहल्ला चिंतेपुरा में पैदल गश्त कर लोगों से जानकारी ली। दुर्गा पंडाल में उपस्थित बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर एसपी शशांक सिंह, अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ दीपक दुबे, कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें