महोबा। खाद्य तेल, दालों के मूल्य नियंत्रण के संबंध में व्यापारियों और अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे ने कलक्ट्रेट सभागार में मंडी सचिव गौरव सिंह को निर्देशित किया कि वह दालों की भांति खाद्य तेलों का व्यापार करने वाले व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पोर्टल पर तत्काल कराते हुए उनसे स्टाक की घोषणा कराना सुनिश्चित करें। पूर्ति तथा विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थों के मूल्य नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
बैठक में राम प्रकाश पांडेय,डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, राजीव तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी ,राम कृष्ण पांडेय डिप्टी आरएमओ, जतिन कुमार सिंह, अभिहित अधिकारी, चरण सिंह महान, बांट-माप निरीक्षक, दाल एवं तेल का कार्य करने वाले व्यापारी मौजूद रहे।