फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाद्रपद अमावस्या पर हजारों श्रृद्धालु पहुंच रहे चित्रकूट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर महोबा से बांदा तक हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं के जत्थों की दिनभर लाइन लगी रही। मध्य प्रदेश के सागर ,छतरपुर ,पन्ना आदि जिलों से तथा उत्तर प्रदेश के कई जिलों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष तथा युवकों के जत्थे अपने सिर पर खान पान के साथ बिछाने व पहनने के कपड़े रखे हुए भजन कीर्तन करते हुए पैदल चित्रकूट जाते नजर आए।
विज्ञापन

इनसेट
भाद्रपद अमावस्या पर चित्रकूट में श्रृद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए कोविड 19 के कारण चित्रकूट जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। चित्रकूट के जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल ने चित्रकूट के धार्मिक स्थलों के आकार को देखते हुए एक बार में एक स्थान पर पचास से कम श्रृद्धालुओं के जाने की अनुमति के साथ फेस मास्क व शोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता के साथ अनुमति प्रदान की है। उन्होंने दूर दराज से पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं से अमावस्या पर अपने घर पर ही पूजा अर्चना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें