फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलटा, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चरखारी-महोबा मार्ग में चंद्रपुरा गांव के समीप सवारियां से भरा एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
मुख्यालय से सवारियां लेकर कस्बा चरखारी जाते समय तेज रफ्तार आटो चंद्रपुरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सूपा निवासी बिहारीलाल, सलारपुर निवासी रमेश, रैपुराकला निवासी घासीराम, नरेड़ी निवासी भगवती व बृजकुमारी और बजरिया निवासी ललता, मुन्नी व संपत शामिल है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह लवकुशनगर तिराहा निवासी रामराजा पटेल अपनी पत्नी मंजू के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहे थे। तभी एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। वहीं पलका निवासी नरेश, चांदपुर उन्नाव निवासी उमेश व बिलखी निवासी सुरेश अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें