कुलपहाड़ (महोबा)। अस्पताल में भर्ती बहन को देखने जा रहे बाइक सवार भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें मौत की वजह बनी है।
विज्ञापन
थाना महोबकंठ के भड़वारा गांव निवासी मुकेश कुमार अहिरवार (35) पुत्र आशाराम उत्तर-मध्य रेलवे महोबा में गेटमैन के पद पर तैनात था। कस्बा कुलपहाड़ में निवास बनाकर रहता था। बहन रिंकी की तबियत खराब होने की सूचना पर मुकेश शनिवार की देर शाम सूपा फाटक में ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से छतरपुर अस्पताल में भर्ती बहन को देखने जा रहा था।