फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में श्रीनगर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कैमाहा गांव निवासी रामविलास तिवारी (55) पुत्री पूजा (20) के साथ बाइक से गुरुवार को दिवाली पर सामान की खरीदारी करने के लिए कस्बा श्रीनगर आया था। लौटते समय छतरपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पिता-पुत्री उछलकर दूर जा गिरे। इस दौरान ट्रक पूजा को कुचलता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने लगा। ग्रामीणों ने एक किमी पीछा कर ट्रक को कैमाहा बार्डर पर रोक लिया। इस दौरान चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें