महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली क्षेत्र के कुम्हड़ौरा गांव निवासी हरदयाल (70) मोपेड से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में पत्रकार तिराहा के समीप किसी वाहन की टक्कर वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
इसी तरह गंज निवासी शिवरती (32), शाह पहाड़ी निवासी रिषी (12), गुढ़ा निवासी जयराम (20), कबरई निवासी पवन कुमार (31) व गौरिहार निवासी प्रद्युम्न (21) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)