चरखारी (महोबा)। जन्माष्टमी पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पाठशाला रूपनगर में आयोजित हुई। जिसमें फल वितरण किया गया। नगर मंत्री पवन कुशवाहा एवं पाठशाला संचालक रामअवतार के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरीसिंह कुशवाहा रहे। परिषद की पाठशाला 15 जुलाई से इन्द्र कुमार कुशवाहा जिला सह संयोजक के नेतृत्व में निरंतर चलाई जा रही है। इस मौके पर मोहित घोष, अनिल प्रजापति, दिनेश और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। (संवाद)