महोबा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 17 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां छह की हालत नाजुक देखकर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर गंभीर चोटें हैं।
कबरई थाना क्षेत्र के झिरसहेबा गांव निवासी राकेश (30) अपनी मां कल्ली (55) के साथ बाइक से महोबा आ रहे थे। किड़ारी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राकेश की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
इसी तरह कुम्हड़ौरा निवासी बुधिया (60), समदनगर निवासी वसीम अहमद (35), दमदमा निवासी प्रमोद (40), ताज कालोनी छतरपुर निवासी जीतेंद्र (35), राठ निवासी हलकुट्टा (45), मसूदपुरा निवासी विकास (28), मकरबई निवासी रेखा (30), छिकहरा निवासी गयाप्रसाद (50), लाड़पुर निवासी अनंतराम (62), भरवारा निवासी परशुराम (40), कबरई निवासी बीरेंद्र (20), गौरहारी निवासी मंशराम (60) व आशिक (15) और सिलारपुर निवासी रामसिंह (19) व अतुल (18) सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से जीतेंद्र, मंशाराम, विकास, बीरेंद्र व परशुराम को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।