फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीनामा न करने पर दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के कीरतपुरा गांव में राजीनामा न करने से परेशान दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कीरतपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापति (30) के खिलाफ डेढ़ वर्ष पहले गांव की ही महिला ने कोतवाली चरखारी में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक वर्ष पहले सुरेश जमानत पर बाहर आ गया था। पीड़िता से कई बार समझौते के लिए कहा लेकिन बात नहीं बनी। इससे परेशान रहने लगा। मंगलवार की रात सुरेश ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
घटना से मृतक की पत्नी गुड़िया व दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले मृतक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस समय वह जमानत पर बाहर चल रहा था। अचानक हालत बिगड़ने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के लिए बेच दी थी जमीन
महेश ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से उसका भाई सुरेश परेशान रहता था। समझौते के लिए सुरेश ने खेती बेच दी थी और पीड़िता को पैसे देने के लिए कहा था लेकिन समझौते की बात नहीं बन सकी। बुधवार रात भी सुरेश पीड़िता के घर गया था और राजीनामा के लिए आरजू-मिन्नत की थी लेकिन वह नहीं मानी। परेशान होकर वह घर आया और रात में जहर खा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें