फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस किलोमीटर की लाइन में 25 लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। उर्मिल बांध पेयजल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइनों में लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। 30 किलोमीटर की पाइप लाइन में 25 लीकेज मिले हैं।
विज्ञापन

उर्मिल बांध से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से श्रीनगर से महोबा तक पाइप लाइन बिछाई गई है। इस पाइप लाइन मेें कई लीकेज है। जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। प्राइवेट कंपनी लीकेज पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे श्रीनगर, महोबा शहर एवं सिजहरी गांव में पानी की सप्लाई मंद गति से हो रही है। जल निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार राजपूत का कहना है कि करीब 10 माह से योजना की मरम्मत एवं पेयजल सप्लाई का काम प्राइवेट कंपनी के हवाले हैं, विभाग का इससे कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी के साइड मैनेजर अनुज कुमार का कहना है कि पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें