जीआईसी में बीएड प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर शांति पूर्वक हुई। इस बार परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्व विद्यालय द्वारा किया गया है। पंजीकृत 1899 परीक्षार्थियों में से 212 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। परीक्षा की समाप्ति तक सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक होनी थी तो परीक्षार्थी आठ बजे से केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। वहीं दूसरी पाली दो से पांच बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा में कोरोना संक्रमण पर भी सवाल पूछे गए, करेंट और सामान्य ज्ञान सवालों में परीक्षा र्थी उलझे रहे। केन्द्र से बाहर निकलकर एक-दूसरे से चर्चा करते दिखे।
परीक्षा के दौरान उप नोडल अधिकारी व वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुशील बाबू, उप नोडल पर्यवेक्षक डॉ. प्रदीप कुमार, केंद्राध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, एडीएम आर एस वर्मा, एसडीएम राकेश कुमार, सौरभा पांडेय, रमेश कुमार व डीआईओएस एसपी सिंह ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान 500 मीटर के दायरे फोटो कापी की दुकानें बंद रहीं। डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि वीरभूमि राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, डीएवी इंटर कालेज महोबा में परीक्षाएं हुई। जिसमें 212 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।
डीएवी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी- फोटो : MAHOBA