पनवाड़ी (महोबा)। बुंदेलखंड में अन्ना गोवंश किसानों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। गोशालाओं से गोवंश को छुट्टा छोड़ दिया जाता है जो किसानों की खड़ी फसलों को चौपट कर रहे हैं। पनवाड़ी में किसानों की 15 बीघा उर्द, मूंगफली, मूंग की फसल नष्ट कर दी।
अन्ना गोवंश किसानों के लिए सिरदर्द बने हैं। सचिव व प्रधान जानवरों को संरक्षित करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान इन्हें गोशाला में संरक्षित कर दिया जाता है इसके बाद उन्हें फिर से छुट्टा छोड़ दिया जाता है।
किसान चंद्रशेखर नायक ने बताया की उनकी नौ बीघा में उर्द, मूंगफली की खेती थी जिसको जानवरों द्वारा चट कर दिया गया। इसी तरह श्रीप्रकाश की तीन बीघा की खड़ी फसल उर्द, मूंग और किशोरी अहिरवार की तीन बीघा मूंग जानवरों द्वारा खा कर नष्ट कर दी। किसानों ने अन्ना गोवंश से फसलों के बचाव को लेकर जिलाधिकारी से गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने की मांग की है।