फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर में फाल्ट होने से 12 गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। विकास खंड कबरई के 33केवी सिजहरी फीडर में फाल्ट आने से 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सिजहरी फीडर से श्रीनगर, सिजहरी, बरा, सलारपुर, तिंदौली, पलका, बसौरा, मझलवारा समेत 12 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की सुबह दस बजे फीडर की मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम तक कर्मचारी फाल्ट नहीं ़ढूंढ सके। जिससे रात में भी आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद नहीं है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। संविदा कर्मी फाल्ट खोजने में लगे हैं। फाल्ट मिलते ही आपूर्ति चालू की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें