फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ‘कारसेवा’ की जगह अब ‘महायज्ञ’

Wed, 18 Sep 2013 12:24 AM IST
धीरेंद्र सिंह/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
84 कोसी परिक्रमा से अवध के कई जिलों में सरगर्मी बढ़ाने के बाद अब विहिप 22 सितंबर से पंचकोसी परिक्रमा करने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें प्रतिदिन दो सौ संत अयोध्या की परिधि की परिक्रमा कर राममंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर रखने के लिए लक्ष्मण रेखा खींचेंगे।

21 साल पुरानी कारसेवा को अब नए स्वरूप में लोगों से जोड़ने के लिए ‘कारसेवा’ को ‘महायज्ञ’ का रूप दिया जा रहा है।

बंटने को तैयार पर्चों व बुकलेट में रामलला को टाट की चादर से मुक्त कराकर महलनुमा गर्भगृह में विराजमान करने के लिए महायज्ञ का ऐलान किया गया है।

केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने इसकी घोषणा जून माह की हरिद्वार बैठक में ही कर दी थी। पंचकोसी परिक्रमा अयोध्या के चारों ओर राममंदिर निर्माण महायज्ञ के पूर्व लक्ष्मण रेखा खींच कर विघ्न-बाधाएं दूर करने का खास तंत्रमंत्र साधना बताई जा रही है।

इस खास अनुष्ठान की शुरुआत 22 सितंबर को कारसेवकपुरम् से होनी है। इसकी गतिविधियां तेज हो गईं हैं। 20 दिन चलने वाला खास अनुष्ठान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के प्रसिद्ध संत अपनी पूजा पद्धति के अनुसार करेंगे।
विज्ञापन


पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को 22 सितंबर से प्रतिदिन दो सौ संत अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा करके कुल 15 किमी की परिधि को लक्ष्मण रेखा खींच अभिमंत्रित करेंगे। यहां आकर पीठ के लिए स्वामी शंकर देव ने जगह भी तय कर ली है।

उनके मुताबिक लक्ष्मण रेखा एक ऐसी धार्मिक पट्टी बनाएगी, जो हजारों साल पहले ऋषि-मुनियों की ओर से यज्ञ सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था।

धार्मिक-राजनीतिक दोनों पहलुओं पर सक्रियता
अयोध्या में अधिग्रहीत 67 एकड़ विवादित श्रीरामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर बनाने की विहिप की योजना धार्मिक और राजनीतिक दोनों पहलुओं से पुख्ता की जा रही है।
विज्ञापन


84 कोसी परिक्रमा प्रतिबंधित करने के बाद भी विहिप ने इसे बेहद सफल करार दिया।

हालांकि भाजपा से घोषित पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने अभी एक शब्द अयोध्या में मंदिर निर्माण या परिक्रमा को लेकर नहीं बोला है, फिर भी रणनीतिकार कहते हैं कि उनके दूत अमित शाह ने यहां आकर भव्य मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता जता दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें