फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केला बेच रहे युवक को दबंगों ने पीटा, पिता-पुत्र हिरासत में

Sun, 15 Sep 2024 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में रविवार को दोपहर केला बेच रहे एक युवक की दबंगों ने बेरहमी से पीटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल केला व्यवसायी को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बरईपार निवासी सुनील मद्धेशिया ठेले पर गांव-गांव जाकर केला बेचने का काम करता है। उसी से उसके परिवार का रोजी रोटी चलता है। रविवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे वह गांव के ही अन्य टोले से केला बेचकर आ रहा था कि रास्ते में योगेंद्र के घर के पास गांव के ही एक व्यक्ति ने केले का दाम पूछा। केला बेच रहे सुनील ने बताया कि 60 रुपये दर्जन है। इस बात पर उस व्यक्ति ने केला महंगा बेचने की बात कहते हुए गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ पैर पकड़कर नाली में पटककर मारने पीटने लगा। जान बचाने के लिए अपने घर की तरफ भागने लगा तो उसने अपने बेटे के साथ उसे दौड़ाया और लोहे की राॅड से सिर पर हमला कर दिया। हमले में सुनील मद्धेशिया के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया। तहरीर देने के लिए सुनील थाने में पहुंचा था कि उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन परिजन उसे थाना परिसर से बाइक पर लादकर सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें