निचलौल। भारत-नेपाल सरहद से सटे गांव बहुआर खुर्द में शनिवार शाम जादू टोना को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बहुआर खुर्द निवासी मोहर्रम अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जनवरी की शाम करीब छह बजे वह बहुआर बाजार से घर आया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे लेकर घर पहुंच गए। इसके बाद जादू टोना देने की बात को लेकर गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने मामले में पीड़ित मोहर्रम अंसारी की तहरीर पर आरोपी शौकत, तसरीफ, अब्बास और चिल्लर निवासी बहुआर खुर्द के खिलाफ केस दर्ज करने पुष्टि की। संवाद